अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Nov-2022 05:11 PM
PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के 23वां स्थापना दिवस पर पार्टी के तरफ से राजधानी पटना में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस के द्वारा पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान तथा दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीयअध्यक्ष और पूर्व सांसद दिवंगत रामचंद्र पासवान के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया जाएगा।
इसको लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने बताया कि, स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, सांसद वीणा देवी, सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, सांसद चंदन सिंह, विधान पार्षद भूषण कुमार सहित राष्ट्रीय स्तर एवं प्रांतीय स्तर के सभी नेतागण शामिल रहेगें। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि कल पटना में होनेवाली पार्टी की स्थापना दिवस राजनीतिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के द्वारा पार्टी के दूरगामी रणनीति को लेकर भी बातचीत की जाएगी। इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संदेश दिया जाएगा।
इसके आलावा इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा, राज्य में संगठन को नई व्यवस्था के साथ मजबूत करने तथा पार्टी के संगठन को बिहार सहित देश के सभी राज्यों में व्यापक रूप से विस्तार देने और सदस्यता अभियान को बड़े लक्ष्य के साथ जोर-शोर से बिहार में चलाने के लिए तथा पंचायत स्तर तक पार्टी को लेकर जाने के लिए महत्वपूर्ण संदेश और टास्क दिया जाएगा। इसके साथ ही बिहार की बदलती राजनीतिक समीकरण पर भी बातचीत की जाएगी। वहीं,पटना में होने वाले इस बैठक में देश के अलग-अलग राज्यों से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी मेंबर शामिल होंगे।