ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

राजधानी पटना में डबल मर्डर से हड़कंप: बेखौफ बदमाशों ने बेरहमी से कर दी दो लोगों की गला रेतकर हत्या

29-Apr-2022 12:06 PM

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ बदमाशों के लिए किसी की भी हत्या कर देना अब बड़ी बात नहीं है। पटना के दो अलग-अलग इलाकों में अपराधियों ने दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर सनसनी फैला दी। मोकामा में बदमाशों ने जहां एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी वहीं मनेर में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। 


पटना से सटे मनेर थाना इलाके के बलुआ गांव की है, जहां बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। युवक की पहचान बलुआ गांव निवासी श्रीकृष्ण सिंह के बेटे सदानंद कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सदानंद गुरुवार की रात बगल के गांव में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गया था लेकिन देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह गांव से ही उसका खून से सना शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इधर, मोकामा के मोर गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ बुजुर्ग का शव उसके ही घर से बिछावन से मिली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हत्या का शक मृतक बुजुर्ग के दामाद पर ही है। बताया जाता है कि मृतक का दामाद आपराधिक छवि का है।मृतक विशो तमोली ने दामाद की करतूतों से परेशान होकर बेटी की शादी दूसरी जगह कर दिया था बावजूद दामाद उसके घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट किया करता था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।