ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा

राजधानी पटना में बेखौफ हुए बदमाश, बीच बाजार महिला से लूट लिये 10 लाख

16-Sep-2022 06:05 PM

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र की है। यहां एसबीआई की शाखा से पैसे निकालकर घर जा रही महिला को अपराधियो ने निशाना बनाया है। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला जैसे ही बैंक से पैसे निकालकर बाहर निकली पहले से मौजूद बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया। जबतक आसपास के लोग कुछ समझ पाते अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची राजीव नगर थाने की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।


बता दें कि राजधानी पटना में एक बार फिर कोढ़ा गैंग सक्रिय हो गया है, जो एक के बाद एक लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है। दो दिन पहले भी कोढ़ा गैंग के सदस्यों ने पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आयकर गोलंबर इलाके में रेलवे के अधिकारी से दो लाख रुपए लूट लिए थे। लगातार हो रही लूट की वारदातों से पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।