Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
04-Mar-2022 07:18 AM
PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. लूटपाट और हत्या की घटनाएं आम है. ताजा मामला करबिगहिया इलाके की है. यहां दो की संख्या में आये अपराधियों ने सरेआम लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की. लेकिन जब वह लूटपाट नहीं कर पाए तो दुकान के कर्मचारी को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया है और हथियार लहराते चलते बने. घटना जक्कनपुर थाने के पास की है.
घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार करबिगहिया मस्जिद के निकट अमूल की एजेंसी है यहां एजेंसी के मालिक इम्तियाज अपने पिता मोहम्मद अशरफ के साथ बैठे थे. तभी शाम लगभग 7:30 बजे दो की संख्या में रहे हथियारों से लैस अपराधियों ने एजेंसी में धावा बोल दिया और लूटपाट की करने लगे.
दुकान के स्टाफ और लुटेरों के बीच हाथापाई हो गई. लूटपाट की घटना को अंजाम देने में असफल रहे अपराधियों ने कर्मचारी को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और हथियार लहराते चलते बने. हालांकि मौके पर जक्कनपुर थाना की पुलिस पहुँच कर मामले की जांच में जुट गई है. जांच में पुलिस ने बताया कि जांघ में गोली मारी है, लूट की पुष्टि नहीं हुई है. हम अपने स्तर से जांच कर रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं.