ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / राजधानी पटना समेत बिहार के इन जिलों में एक सप्ताह तक नहीं होगी...

राजधानी पटना समेत बिहार के इन जिलों में एक सप्ताह तक नहीं होगी बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

29-Aug-2023 06:36 AM

By First Bihar

PATNA : लगातार हुई बारिश ने पटना के शहर से लेकर गांव तक माहौल खुशनुमा कर दिया। अचानक से मेहरबान हुए मॉनसून को लेकर शहर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो गांव में किसानों के धान को नई जिंदगी। किसानों के मुताबिक आप लाख बोरिंग का इस्तेमाल कर लें, लेकिन आसमान से बरसा पानी धान जैसी फसल के लिए अमृत होता है। खैर, इसके बाद अब पटना में बारिश का दौर थम गया। अब अचानक से पारा 2.7 डिग्री चढ़ गया। जिसकी वजह से एक बार फिर से लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ा है।


मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले एक सप्ताह तक मॉनसून की मेहरबानी देखने को नहीं मिलेगी। खासतौर पर भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में मौसम अपने अलग अलग रंग दिखाते रहेगा। इनमें से कुछ जिलों में बारिश के बिल्कुल भी नहीं होने के आसार हैं।


 वहीं उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में थोड़ी बहुत बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है

।