ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / राजधानी में पिट-पीटकर महादलित बुजुर्ग की हत्या, आपसी विवाद को सुलझाने से जुड़ा...

राजधानी में पिट-पीटकर महादलित बुजुर्ग की हत्या, आपसी विवाद को सुलझाने से जुड़ा है मामला

12-Nov-2023 01:38 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां पटना सिटी इलाके के एक महादलित बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। ये बुजुर्ग घर के पास ही एक आपसी विवाद को शांत करवाने गए थे, जहां आक्रोशित लोगों ने इनको ही बुरी तरह पिट डाला। जिसके बाद इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। 


वहीं, मृतक की पहचान बाइपास थाना क्षेत्र के महा दलित टोला निवासी उमेश रविदास ( 65 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में गई है। बाइपास थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है किमहादलित टोला के चमोली मोहल्ले में मनीष कुमार का अपने परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वह सभी आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच उमेश रविदास वहां से गुजरते हुए इस विवाद को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में मनीष कुमार एवं उनके साथ अन्य लोगों ने उमेश रविदास की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए। 


उधर, इस घटना के बाद घायल उमेश रविदास को पटना के पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां आधी रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइपास थाने में मनीष कुमार को नामजद किया गया है। बाइपास थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस नामजद युवक के तलाश में छापेमारी कर रही है लेकिन वह फरार है।