ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / राजधानी में नई व्यवस्था : अब सिग्नल तोड़ा तो घर पर पहुंचेगा चालान,...

राजधानी में नई व्यवस्था : अब सिग्नल तोड़ा तो घर पर पहुंचेगा चालान, 3 मिनट के अंदर फोन पर आएगा मैसेज

15-Mar-2023 07:02 AM

By First Bihar

PATNA : अगर आप भी तेज रफ्तार के साथ वाहन चलाने के शौकीन हैं तो अभी हैं मौका है आप सावधान हो जाएं और अपनी इस आदतों को तुरंत बदल डाले। वरना आपको अब भारी नुकसान हो सकता है। अब आपका ओवर स्पीडिंग का चालान सीधे आपके घर आएगा। वो भी महज तीन के अंदर मोबाइल पर मैसेज के साथ।


दरअसल, शहर के 16 ट्रैफिक सिग्नल प्वाइंट पर 256 कैमरे लगाए जाएंगे, जिसमें अभी तक 84 लगाए जा चुके हैं। ये कैमरे 6 मीटर से लेकर 100 मीटर तक का फाेटाे व वीडियाे रिकाॅर्ड कर सकेगा। इन कैमराें के अंदर एक स्पेशल लेंस लगे हैं जो हर वाहनों के नंबर प्लेट तक स्कैन कर लेंगे। शहर में नई व्यवस्था 15 अप्रैल से लागू होगी। इसके बाद सिग्नल का उल्लंघन, बिना हेलमेट वाहन चलाना, रफ ड्राइविंग, लाल बत्ती हाेने पर स्टाॅप लाइन व जेब्रा लाइन क्राॅस करने पर, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर, आदि पर चालान किया जाएगा। चालान में पूरी जानकारी होगी कि चलान क्यों काटा गया है। 


इसके साथ ही सिग्नल पर नियमाें काे उल्लंघन करने के 3 मिनट के अंदर ही कमांड एंड कंट्राेल रूम काे मैसेज चला जाएगा। वहां स वाहन चालकाें के नंबर प्लेट के आधार पर उसके सही रजिस्टर्ड माेबाइल नंबर पर तत्काल मैसेज जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है नई व्यवस्था लागू होने से गाड़ी चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। यदि किसी ने गाड़ी चोरी कर नंबर प्लेट बदली है तो उसका नंबर ट्रेस कर लिया जाएगा। नंबर से कंट्रोल रूम सेंटर में पता चल सकेगा।