मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
09-Mar-2023 08:17 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का बोलबाला है। इनके अंदर पुलिस प्रशासन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। ताजी के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं ना कहीं से हत्या या अपराध की खबरे निकल कर सामने नहीं आती हो। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा से जुड़ी हुई है। जहां होली के मौके पर बेखौफ अपराधियों ने 30 से अधिक राउंड फायरिंग की है।
दरअसल, राजधानी पटना के बिहटा में होली की दिन बुधवार को बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बंदूक से 30 राउंड फायरिंग कर पूरा इलाका हिल दिया। हालांकि, इस गोलीबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी मच गयी।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बिहटा थाने के राघोपुर पंचायत भवन के पास की है। जहां अचानक अपराधियों ने बंदूक से 30 राउंड फायरिंग की। इस फायरिंग की वजह क्या रही यह जानकारी अभी तक निकल कर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह लोग शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिए हैं।
इधर इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इसके साथ ही साथ इस वारदात की जानकारी मिलने पर नजदीकी थाने की पुलिस पहुंचकर इलाके का मुआयना कर रही है और अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की तलाशी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वह लोग जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे।