बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
12-Jun-2024 07:14 AM
By First Bihar
PATNA : पूरा बिहार इन दिनों प्रचंड गर्मी के कहर से कराह रहा है। राजधानी पटना सहित प्रदेश में दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उसके बाद शुक्रवार से अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
वहीं बुधवार को राजधानी पटना सहित सूबे के 14 जिलों में भीषण गर्मी का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिणी भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार तक राज्य के अंदर भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लेकिन, 15 जून से प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
इधर, राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में राजस्थान के मरुस्थल से आने वाली गर्म पछुआ हवा का प्रवाह लगातार जारी है। इससे दक्षिण बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत है।