‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
07-Mar-2024 01:45 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता ही जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की बड़ी खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिनदहाड़े एक यूवक को गोली मारकर घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौराहे के समीप एक युवक से लूटपाट के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी है। युवक डाकबंगला चौराहे से रंगोली के सामने पहुंचा, तो उसके साथ बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने छीना-झपटी शुरू कर दी। युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने युवक के हाथ में गोली मार दी और थैला लेकर भाग गए। कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। आसपास के दुकानों के सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
वहीं, घायल युवक की पहचान एहतेशाम अली के रूप में हुई है। यह दिल्ली का कारोबारी है। फिलहाल इस घायल कारोबारी को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस घटना के बाद कारोबारी के पास मौजूद सारा आभूषण लूट कर फरार हो गए।
उधर. मौके पर मौजूद ऑटो ड्राइवर ने शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार 3 लोग एक युवक को पकड़े थे। उसका बैग छीन रहे थे। उसके साथ मारपीट कर रहे थे। उसमें से एक लड़के ने मारने का इशारा किया। उसमें से एक ने लड़के के हाथ पर गोली मार दी। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ह। फिलहाल सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।