बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
27-Sep-2020 12:33 PM
By Badal
PATNA : राजधानी में चोरो का आतंक जारी है. ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित भरतपुर सिमली इलाके का है. जहां चोरों ने बंद घर में घुस कर नकद रुपये, जेवर और कीमती सामान समेत डेढ़ लाख रुपये की चोरी कर चलते बने.
वहीं चोरी की सूचना पड़ोसियों द्वारा गृह स्वामी और उनके भाई को दी गई. जहां गृह स्वामी के भाई ने घटना स्थल पर पहुंचकर चोरी की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन की. गृह स्वामी के भाई ने बताया कि उनका भाई अपने परिवार के सदस्यों के साथ इलाज कराने बाहर गए हुआ है. जिसका फायदा चोरों ने उठाया है.
चोरों द्वारा घर के दरवाजे का ताला तोड़ा गया है और रुम में आलमीरा का ताला भी तोड़ कर गहने और रुपये समेत डेढ़ लाख रुपये के सामान की चोरी की गई है. फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है.