LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका
01-Oct-2023 01:06 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता ही जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। अपराधी इस कदर बेलगाम हो गए हैं उन्हें न तो पुलिस प्रसाशन का खौफ है और न ही अन्य किसी चीज़ों का। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके परसा बाजार से निकल कर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने ATS जवान के पेट में मारी गोली दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह परसा बाजार थाना अंतर्गत पटना पुनपुन मार्ग पर मंगली चक के पास बदमाशों ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। अपराधी राहगीरों से लूट व छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे इन बदमाशों रोकना जवान को महंगा पड़ गया और अपराधकर्मियों ने जवान के पेट में गोली मार दी। इसके बाद जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलती है पुलिस महकमे मे खलबली मच गया।
वहीं, इस घटना के बाद से पटना के परसा बाजार थाना में हड़कंप मचा हुआ है। यहां थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान एक जवान को अपराधियों ने गोली मार दी है। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक पुलिस के जवान की नजर इसपर पड़ी तो उसने विरोध किया और अपराधी पर कार्रवाई करने बढ़ गए। पुलिस के जवान को यह कदम भारी पड़ गया। बदमाश इतने बेखौफ थे कि उसने पुलिस के जवान को ही गोली मार दी। गोली पुलिस जवान के पेट मे लगी है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। घायल जवान एटीएस का बताया जा रहा है।
इधर, अब अपराधियों की धड़पकड़ के लिए छापमारी की जा रही है। इस घटना की पुष्टि करते हुए परसा बाजार थाना अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि मंगलीचक के पास किसी राहगीर से अपराधी लूटपाट का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वहां से एक पुलिस का जवान भी गुजर रहा था। पुलिस के जवान ने अपराधियों को ललकारा और उससे भिड़ गया। उसके बाद अपराधियों ने पुलिस जवान के पेट में गोली मार दी। जवान को एक गोली लगी ह। इसके बाद गंभीर हालत में फिलहाल इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। वही अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।