मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
07-Mar-2023 07:25 AM
By First Bihar
PATNA: ट्रेनों में महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं लेकिन जब राजधानी एक्सप्रेस में किसी महिला के साथ ऐसी घटना हो जाए तो उसे क्या कहेंगे। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (20506) ट्रेन में एक महिला के साथ सेना के जवान ने छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने छपरा रेलवे स्टेशन पर आरोपी जवान को धर दबोचा।
जानकारी के मुताबिक महिला कोच नंबर बी-10 में सफर कर रही थी। उसी बोगी में मौजूद सेना का एक जवान उसके साछ छेड़खानी की कोशिश कर रहा था। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही 28 वर्षीय महिला ने इस बात की जानकारी रेलवे के टोल फ्री नंबर पर की थी। रेलवे कंट्रोल रूम से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद जीआरपी की टीम ने आरोपी जवान को छपरा में गिरफ्तार कर लिया।
मुजफ्फरपुर रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि जब तक मुजफ्फरपुर जीआरपी कंट्रोल को घटना की जानकारी मिली ट्रेन छपरा के लिए खुल चुकी थी। एसपी ने बताया कि महिला के अलावा उसी डिब्बे में सफर कर रहे एक अन्य यात्री ने जानकारी दी थी कि सेना का आरोपी जवान शराब के नशे में है। आरोपी जवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।