ब्रेकिंग न्यूज़

Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर

Home / news / राजभवन से लौटने के बाद नीतीश ने की बैठक, JDU नेताओं को CM...

राजभवन से लौटने के बाद नीतीश ने की बैठक, JDU नेताओं को CM हाउस बुलाया

26-Jan-2024 05:56 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में सियासी उठापटक तेज हो गयी है। पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं को सीएम आवास बुलाया है। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू नेताओं के साथ नीतीश कुमार बैठक कर रहे हैं। 


इस बैठक में जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री अशोक चौधरी सहित कई जेडीयू नेता शामिल हैं। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर बातचीत हो रही है। बता दें कि कल जेडीयू विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गयी है। वही बीजेपी और राजद ने भी अपने-अपने विधायकों की बैठक कल ही बुलाई है। बिहार की राजनीति के लिए  शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। सबकी नजर अब इन बैठकों पर टिकी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू ने 27 जनवरी की शाम अपने विधायकों की बैठक बुलाया है। पार्टी के सारे विधायकों को पटना पहुंचने को कहा गया है।.जेडीयू के एक नेता ने बताया कि विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार राजद से तालमेल तोड़ने और बीजेपी के साथ नया गठबंधन बनाने का एलान करेंगे. नीतीश अपने विधायकों को बतायेंगे कि क्यों उन्हें ये फैसला लेने को मजूबर होना पड़ा है. नीतीश इसी बैठक में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.