ब्रेकिंग न्यूज़

Rinku Singh : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, टीम इंडिया को बड़ा झटका Patna Metro : होली के बाद पटना के इन इलाकों में दौड़ेगी पटना मेट्रो, मात्र 30 रुपये में होगा 6.2 किमी का सफर Bihar Assembly : बिहार में निजी कॉलेजों की मनमानी पर रोक: सरकार तय करेगी नामांकन से परीक्षा तक की फीस, विधानसभा में विधेयक पारित Bihar CAG Report : वाह जी वाह : बिहार में तो गजब हो रहा, नाबालिग को मिल रहा पीएम आवास; 541 आवासों में नहीं बना शौचालय Four Lane Road : होली से पहले बिहार के इस जिले के लोगों को बड़ा तोहफा, एकमी-शोभन बाईपास पर निर्माण शुरू; इन्हें मिलेगा बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार में आज का मौसम: गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, ठंडियों से आराम Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन

राजभवन पहुंचे विनोद तावड़े, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर से कर रहे मुलाकात

राजभवन पहुंचे विनोद तावड़े, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर से कर रहे मुलाकात

27-Jan-2024 10:22 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में सियासी उठापटक के बीच बड़ी खबर पटना से आ रही है। बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े राजभवन पहुंचे हैं। रात 10 बजे विनोद तावड़े राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। राजभवन में विनोद तावड़े  राज्यपाल के साथ डिनर करेंगे। वही बिहार की राजनीतिक हलचल पर पीएम मोदी का बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने कहा है कि कुछ पार्टियां सदस्यों को सलाह देने के बजाय उनके आपत्तिजनक व्यवहार का समर्थन करती हैं।


बता दें कि पटना स्थित बीजेपी दफ्तर में शनिवार शाम में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें विधायकों के अलावा एमएलसी, सांसद और बीजेपी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। ना ही किसी ने सरकार से समर्थन वापस लिया है। कोई बात होगी तभी जानकारी होगी। 


उन्होंने कहा कि बीजेपी यह जानने की कोशिश कर रही है कि बिहार की अभी क्या स्थिति है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जब कोई सूचना पहुंचेगी तभी हमें इस बात की जानकारी मिलेगी। लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। इसी बीच रात के करीब 10 बजे बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं।