थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत
26-Jan-2024 03:35 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। राजभवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित हाईटी पार्टी में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजभवन अभी नहीं पहुंचे है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल की कुर्सी पर मंत्री अशोक चौधरी बैठे हुए हैं वही पास में बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा बैठे हुए है। तीनों नेता आपस में बातचीत कर रहे हैं। तेजस्वी यादव के नाम की पर्ची कुर्सी पर लगी थी। उस पर्ची को मंत्री अशोक चौधरी ने हटा दिया है और उस कुर्सी पर खुद बैठ गयें। वही तेजस्वी यादव राजभवन नहीं पहुंचे हैं वो अभी राबड़ी आवास में मौजूद हैं। अंतिम समय में तेजस्वी यादव ने राजभवन जाने के प्लान को बदल दिया है।
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके राजभवन में यह औपचारिक समारोह आयोजित की गयी है। राजभवन में आयोजित हाईटी पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए लेकिन तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इस बात को लेकर बिहार में राजनीति एक बार फिर से गरमा गयी है। इससे पहले पटना के गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में नीतीश तेजस्वी के बीच दूरी दिखी। नीतीश और तेजस्वी की कुर्सी के बीच पांच हाथ की दूरी नजर आई थी। उनके बीच एक कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। इस तरह की गतिविधियों को देखते हुए ऐसा कयास लगाया जा रहा हैं कि वे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।