Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
15-Mar-2024 10:31 PM
By First Bihar
PATNA: अधिकारों को लेकर शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच टकराव बढ़ता ही जा रही है। शिक्षा विभाग की बैठक में नहीं पहुंचने पर राज्य के कुलपतियों और कुलसचिवों के खिलाफ एसीएस केके पाठक ने बड़ा एक्शन लिया है। पाठक ने एक बार फिर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों का वेतन रोक दिया है। साथ ही सभी विश्वविद्यालयों के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।
दरअसल, शिक्षा विभाग ने 15 मार्च को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक हुलाई थी लेकिन इस बार भी विश्वविद्यालय का कोई भी कुलपति और अन्य अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। राजभवन की तरफ से बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने के कारण कुलपतियों समेत विश्विद्यालय के अधिकारी बैठक में नहीं गए। जिसके बाद इनके खिलाफ एक्शन हुआ है।
बता दें कि पिछले चार बार से शिक्षा विभाग विश्वविद्यालयों के कुलपतियों-कुलसचिवों की बैठक बुला रहा है और राजभवन उन्हें बैठक में जाने की अनुमति नहीं दे रहा है। जिसके कारण बैठक में कोई नहीं पहुंच रहा है और शिक्षा विभाग को बैठक रद्द करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी बैठक बुलाई गई थी लेकिन विश्वविद्यालय के कुलपति समेत कोई भी पदाधिकारी नहीं आए।अब शिक्षा विभाग के इस एक्शन से एक बार फिर से टकराव बढ़ने की संभावना है।