ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का फरमान, अमीनों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है

23-Feb-2022 08:17 PM

PATNA: जनवरी में बिना काम किए मानदेय लेने वाले 19 अमीनों को चिन्हित किया गया है। जो 16 जिलों में तैनात किए गये हैं। इन अमीनों से राशि वसूलने का आदेश विभाग ने जारी किया है। भू-अर्जन निदेशक राकेश कुमार ने संबंधित डीएम को पत्र लिख कर मानदेय की वसूली करने और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की बात कही गयी है। 


अंचलों में तैनात अमीनों के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फरमान जारी किया है। अब हरेक महीने उन्हें अपने काम का हिसाब देना होगा। अमीनों को यह लिखकर बताना होगा कि महीने में उन्होंने कितनी जमीन की मापी की है। यह हिसाब देने के बाद ही उन्हें मानदेय मिलेगा। 


बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने बीते 10 फरवरी को समीक्षा बैठक की थी। जिसमें यह शिकायत सुनने को मिली की बड़ी संख्या में अमीन काम ही नहीं कर रहे हैं। जबकि मानदेय समय पर उठा रहे हैं। ऐसे चार दर्जन अमीनों की पहचान कर ली गयी है। इन सभी अमीन के मानदेय को रोक दिया गया है। अमीनों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गयी है।  


अब इन अमीनों पर विभाग की नजर रहेगी। इस तरह के रवैय्ये को देखते हुए विभाग अमीनों की पूरी गतिविधियों की जानकारी रखेगी। अमीन ने महीने में कितना काम किया। कितने जमीन की मापी की। इन सभी बातों की जानकारी अमीनों को खुद रिटेन तौर पर देनी होगी। उनके काम के आधार पर ही अब उन्हें मानदेय दिया जाएगा।