ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

राजस्थान में कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, लोकसभा अध्यक्ष को वसुंधरा के करीबी देंगे टक्कर

25-Mar-2024 05:41 PM

By First Bihar

DESK:  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने फिर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस की छठी लिस्ट में राजस्थान के 4 और तमिलनाडु के 1 उम्मीदवार की घोषणा की गयी है। कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। 


कांग्रेस ने राजस्थान के कोटा से प्रह्लाद गुंजल को टिकट दिया है। वही अजमेर से रामचंद्र चौधरी और रामसमंद से सुदर्शन रावत जबकि भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वही तमिलनाडु के तिरूनिलवेली से सी. रॉबर्ट ब्रुश को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। 


कांग्रेस ने राजस्थान के कोटा से प्रह्लाद गुंजल को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रहलाद गुंजल वसुंधरा राजे के करीबी बताये जाते हैं जो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को टक्कर देंगे। प्रहलाद गुंजल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने टिकट दिया है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में भाजपा को छोड़कर प्रहलाद गुंजल ने कांग्रेस का दामन थामा था। 


बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें है जिसमें डूंगरपुर और बांसवाड़ा को छोड़कर कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। एक दो दिन में बचे सीट पर भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस ने राजस्थान के कोटा सीट से प्रहलाद गुंजल  को ओम बिरला को खिलाफ उतारा है। अब देखने वाली बात है कि जनता किस पर विश्वास जताती है।