ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / राजस्थान में 28 जुलाई को होगा कैबिनेट विस्तार, क्या पायलट की शिकायत होगी...

राजस्थान में 28 जुलाई को होगा कैबिनेट विस्तार, क्या पायलट की शिकायत होगी खत्म

25-Jul-2021 01:26 PM

 DESK : राजस्थान में गहलोत सरकार का कैबिनेट विस्तार 28 जुलाई को हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी होनी बाकी है। लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन की मौजूदगी में हुई बैठक में यह फैसला किया गया है कि पार्टी के सभी विधायक 28 जुलाई को जयपुर में रहेंगे। इस बैठक के बाद इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि 28 जुलाई को गहलोत सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा।


मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच अब राजस्थान में सचिन पायलट के खेमे को न्याय की उम्मीद जग गई है। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू की बात थी और वहां केंद्रीय आलाकमान ने जिस तरह फैसला लिया उसके बाद पायलट खेमे को भी उम्मीद है कि राजस्थान में उन्हें भी बराबरी का हक मिलेगा। पहले खेमे के विधायकों की मानें तो जिस तरह कांग्रेस ने देश भर में बदलाव किए हैं। उसे उम्मीद जगी है कि सचिन पायलट के साथ खड़े नेताओं को भी सरकार में भूमिका दी जाएगी।


माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व राजस्थान में अंदरूनी कलर को खत्म करना चाहता है। इसलिए वहां कांग्रेस के बड़े नेताओं को भेजा गया। शनिवार को केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। ढाई घंटे तक चली इस बैठक के बाद अशोक गहलोत में मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया था। अब सोनिया गांधी ही तय करेंगी कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा। हालांकि यह बात बिल्कुल तय मानी जा रही है कि अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव होंगे।