Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
13-Sep-2021 01:48 PM
DESK : स्विमिंग पूल में DSP के साथ रंगरेलियां मनाती महिला सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है. राजस्थान पुलिस सेवा के डीएसपी के साथ अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में महिला सिपाही और DSP को पहले सस्पेंड किया गया था लेकिन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने अब महिला सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है. उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
आपको बता दें कि इससे पहले मामले में राजस्थान पुलिस सेवा के अफसर को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसे 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था. एसओजी का कहना है कि कांस्टेबल को कलवार इलाके में उसके चाचा के आवास पर रखा गया था. उसे पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है.

दरअसल, दरअसल 10 जुलाई को अजमेर जिले के पुष्कर शहर के एक लक्जरी रिसॉर्ट में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डीएसपी एक महिला सिपाही के साथ गंदी हरकत करते दिख रहे हैं. स्विमिंग पूल में रंगरेलियां मनाते दोनों का वीडियो सामने आने के बाद डिपार्टमेंट की काफी किरकिरी हो रही है.

हैरानी की बात थी कि वायरल वीडियो में आरोपी महिला सिपाही का नाबालिग बेटा भी दिख रहा था, जिसकी उम्र लगभग 6 से 8 वर्ष बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि जब डीएसपी महिला सिपाही के साथ स्विमिंग पूल में अश्लील काम कर रहा था. उस वक्त महिला सिपाही का बेटा वहां मौजूद था. उसके आंखो के सामने ये पूरी घटना हुई. और दोनों ने खुद ही इस पल को कैमरे में कैद भी किया.
सूत्रों ने कहा कि वीडियो क्लिप को 10 जुलाई को अजमेर जिले के पुष्कर शहर के एक लक्जरी रिसॉर्ट में कांस्टेबल के मोबाइल फोन से शूट किया गया था. आरपीएस अधिकारी हीरा लाल सैनी अजमेर जिले में ब्यावर अंचल अधिकारी के पद पर जबकि महिला आरक्षक जयपुर में पदस्थापित थी. अफसर हीरा लाल सैनी महिला सिपाही का जन्मदिन मनाने के लिए रिसॉर्ट में गए थे. एसओजी ने कहा कि वे रिसॉर्ट के कमरे से जुड़े एक निजी स्विमिंग पूल में अश्लील हरकत कर रहे थे, उनके साथ उनका छह साल का बेटा भी था.

एसओजी अधिकारी ने कहा, 'महिला वीडियो क्लिप को एक अलग फोल्डर में सेव कर रही थी, लेकिन अनजाने में इसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया, जिसे उसके पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने देखा.' SOG की पूछताछ में पता चला है कि निलंबित DSP सैनी और महिला कॉन्स्टेबल के बीच क़रीब 5 साल से संबंध थे. इस संबंध की वजह से महिला सिपाही ने अपने पति को छोड़ दिया था.
बताया जा रहा है कि स्विमिंग पूल का यह वीडियो 13 जुलाई को महिला कांस्टेबल द्वारा उसके स्टेट्स में लगाया गया था. 2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो को लेकर महिला कांस्टेबल का पति एसपी के पास शिकायत करने पहुंचा था. पति की शिकायत पर निलंबित होने के बाद अब दोनों के खिलाफ जांच शुरू की गई. पहले आरोपी DSP को गिरफ्तार किया गया था और अब महिला सिपाही को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.