मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
25-Feb-2022 09:50 AM
RANCHI : राजस्थान के बाद झारखंड के सरकारी सेवकों के लिए एक अच्छी खबर है. झारखंड की हेमंत सरकार राज्य में पुरानी पेंशन योजना को वापस लागू करने पर विचार कर रही है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ने इस बात का भरोसा सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल को दिया है. हेमंत सोरेन से मुलाकात करने पहुंचे सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को यह भरोसा मिला है और इसके साथ ही झारखंड के सरकारी सेवकों को तोहफा मिलने की उम्मीद जग गई है.
हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान जो भरोसा दिया है उसके बाद कर्मचारी संघ के नेताओं का कहना है कि सरकार हमारी उचित मांगों पर जरूर विचार करेगी इस बात का भरोसा है. हेमंत सोरेन ने कहा है कि कर्मचारियों की आवश्यक मांगो पर हम उदारता पूर्वक विचार करेंगे. पिछले 20 साल में कार्यपालिका की उदासीनता के चलते सरकारी सेवा की नियमावलियों में कई तरह की गड़बड़ियां रह गई है, इसको सरकार ठीक करने में लगी हुई है.
चुनाव के पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जो घोषणा पत्र जारी किया था उसमें पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का वादा किया गया था. अब उसी वादे की याद सरकारी कर्मचारी संघ की तरफ से दिलाई जा रही है.
राजस्थान समेत कई राज्यों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू है. यही वजह है कि अब कर्मचारी संघ ने सरकार से एक बार फिर पुरानी स्कीम को लागू करने की मांग कर रहे हैं. हेमंत सोरेन ने इस मसले पर जल्द फैसला लेने का भरोसा दिया.
