पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह...
19-May-2021 11:21 AM
DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। देश में कोरोना का कहर जारी है। इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने से अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी है। वही अब भी कई लोग इस संक्रमण के चपेट में हैं। इस बीच राजस्थान के धरियावद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक गौतम लाल मीणा का कोरोना से निधन हो गया।
कोरोना संक्रमित होने के बाद उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में कई दिनों उनका इलाज चल रहा था। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक गौतम लाल मीणा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी थे। बीजेपी विधायक के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक जताया। अशोक गहलोत ने लिखा कि धरियावद से बीजेपी विधायक गौतमलाल मीणा के कोरोना संक्रमण से असामयिक निधन की जानकारी बेहद दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।