ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एलान; 11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा राजद...

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एलान; 11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन

10-Feb-2022 03:13 PM

PATNA : आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के होटल मौर्य में हुई. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कार्यकारिणी का उद्घाटन किया है. इस मौके पर उनके साथ छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा बड़ी बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे हैं. इस दौरान एलान किया गया कि पुरे बिहार में RJD का 26 फरवरी से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. सदस्यता अभियान 20 जून 2022 तक चलेगा. वहीं राज्य कार्यकारिणी का चुनाव 22 सितंबर को होगा. वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अक्टूबर में होगी. आज के कार्यकारिणी की बैठक में अगले राष्ट्रीय परिषद के कार्यक्रम का निर्धारण किया गया. 


बता दें आरजेडी महासचिव अब्दुल बारी सिद्धिकी का ने बयान दिया कि 11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा. राष्ट्रीय अधिवेशन 1 अक्टूबर को राजद के नये अध्यक्ष का चुनाव होगा. अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद हमेशा स्वास्थ रहे. ताकि गरीबो और जरूरतमंदों को न्याय मिलता रहे. साथ ही सिद्दकी ने कहा वो दिन आएगा जब सारी राजनीति आरजेड़ी के इर्दगिर्द घूमेगी. 


वहीं शिवानंद तिवारी ने संबोधन करते हुए कहा कि नीतीश कुमार महात्माकी बात करते है. आज गांधी को गाली दी जा रही है पर वो चुप है. यह राजनीति की नपुंसकता है. साथ ही कहा कि तेजस्वी ने चुनाव में जो मुद्दा उठाया वो सराहनीय है. सभी दलों को चुनाव में इसी मुद्दे पर आना पड़ा. आज बेरोजगारी की समस्या ज्वालामुखी की तरह है. इस विषय को बढ़ाकर ही राजनीति की जानी चाहिए. तेजस्वी को आगे बढ़कर बिहार में आंदोलन चलाना चाहिए.