अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Aug-2020 04:44 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : राजद ने एनडीए सरकार पर मिथिला की संस्कृति के साथ छेड़ छाड़ एवं भेदभाव का आरोप लगाते हुए मिथिला की संस्कृति को बचाने के लिए सभी घटक दलों को एक साथ आने का आह्वान किया है.
राजद के पप्पू सिंह ने मखाना पर जीआई टैग लगाने और मिथिला मखाना का नाम बदल कर बिहार मखाना किए जाने पर केंद्र सरकार पर मिथिला की संस्कृति को लुप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मिथिला का मखाना मिथिला की पहचान है. मिथिला में कहावत भी है '' माछ,मखान ,और पान '' जिसका नाम बिहार मखाना कर दिया गया है.
इतना ही नहीं मिथिला पेंटिंग का नाम बदल कर मधुबनी पेंटिंग कर दिया गया है. मिथिला विद्युत बोर्ड था, जिसका नाम बदलकर नॉर्थ बिहार विद्युत बोर्ड कर दिया गया है, मिथिला ग्रामीण बैंक का नाम बदल कर उत्तर ग्रामीण बैंक कर दिया गया. उन्होंने कहा कि ये मिथिला के साथ घोर साजिश हो रही है. केंद्र सरकार मिथिला शब्द को मिटाना चाहती है.