बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Jan-2020 10:14 PM
PATNA: पटना पुलिस ने रायपुर के बड़े कारोबारी प्रवीण सोमानी के अपहरण को लेकर पटना के गर्दनीबाग एरिया में छापेमारी की है. पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया है. पांचों के बारे में बताया जा रहा है कि चंदन सोनार गैंग से जुड़े हैं. इसी गैंग ने कारोबारी का छत्तीसगढ़ के रायपुर से अपहरण किया है. यह कार्रवाई पटना पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से की है.
20 करोड़ की मांगी गई है फिरौती
सोमानी के परिजनों से इसके एवज में 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है. इसको लेकर वैशाली के एक गांव से परिजनों को कॉल भी गया था. इस हाईप्रोफाइल मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में पुलिस की किरकिरी हो रही है. जिसके बाद पूरा महकमा सोमानी को बरामद करने में जुटा हुआ है. इसको लेकर एसएसपी शेख आरिफ हुसैन खुद पटना आए हुए हैं. उनके साथ में रायपुर के एएसपी और डीएसपी रैंक अधिकारी के साथ फोर्स भी है.
बिहार के डीजीपी से मांगी मदद
रायपुर के एसएसपी सोमानी को बरामद करने के लिए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से मदद मांगी हैं. इसको लेकर शनिवार को घंटों मिटिंग भी चली है. कई जगहों पर छापेमारी भी बिहार पुलिस के साथ की गई है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है.
सोनार गैंग पर आरोप
रायपुर पुलिस को जांच में पता चला है कि कुख्यात सोनार गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है. पैसे को लेकर सोमानी के परिवार को वैशाली जिले के एक गांव से फोन भी किया गया था. पुलिस ने यह भी दावा किया है कि बिहार में उन्हें किसी राजनीतिक रसूखदार के फार्म हाउस में छिपाकर रखा गया है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. सोनार गैंग ने गुजरात के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण कर वैशाली लाया. इसके अलावे झारखंड के एक नेता के बेटा का भी अपहरण कर फिरौती वसूली गई थी.