Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप
20-Jan-2020 04:39 PM
PATNA: बिहार के अपराधी गैंग दूसरे राज्यों से बड़े उद्योगपति का अपहरण कर बिहार ला रहे हैं. इसके बाद यहां पर फिरौती का पैसा मांग रहे हैं. अब नया मामला रायपुर के उद्योगपति प्रवीण सोमानी से जुड़ा है. सोमानी को अपराधी वैशाली जिले के किसी ठिकाने पर लेकर पहुंचे है. इसके एवज में 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है.
रायपुर के एसएसपी समेत कई अधिकारी कर रहे छापेमारी
इस हाईप्रोफाइल मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में पुलिस की किरकिरी हो रही है. जिसके बाद पूरा महकमा सोमानी को बरामद करने में जुटा हुआ है. इसको लेकर एसएसपी शेख आरिफ हुसैन खुद पटना आए हुए हैं. उनके साथ में रायपुर के एएसपी और डीएसपी रैंक अधिकारी के साथ फोर्स भी है.
बिहार के डीजीपी से मांगी मदद
रायपुर के एसएसपी सोमानी को बरामद करने के लिए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से मदद मांगी हैं. इसको लेकर शनिवार को घंटों मिटिंग भी चली है. कई जगहों पर छापेमारी भी बिहार पुलिस के साथ की गई है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है.
सोनार गैंग पर आरोप
रायपुर पुलिस को जांच में पता चला है कि कुख्यात सोनार गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है. पैसे को लेकर सोमानी के परिवार को वैशाली जिले के एक गांव से फोन भी किया गया था. पुलिस ने यह भी दावा किया है कि बिहार में उन्हें किसी राजनीतिक रसूखदार के फार्म हाउस में छिपाकर रखा गया है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. सोनार गैंग ने गुजरात के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण कर वैशाली लाया. इसके अलावे झारखंड के एक नेता के बेटा का भी अपहरण कर फिरौती वसूली गई थी.