ब्रेकिंग न्यूज़

Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन

बिहार : रेलवे ट्रैक पर मिली लड़का-लड़की की डेड बॉडी, छानबीन में जुटी पुलिस

बिहार : रेलवे ट्रैक पर मिली लड़का-लड़की की डेड बॉडी, छानबीन में जुटी पुलिस

26-Dec-2020 03:33 PM

PATNA :  रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों ही मामलों की छानबीन की जा रही है.


पहली घटना सारण जिले रसूलपुर थाना इलाके की है, जहां पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर बाबा महेंद्रनाथ हॉल्ट के पास पुलिस ने एक युवती की डेड बॉडी को बरामद किया है. इस घटना के संबंध में मिली जानकारी  के मुताबिक महेंद्र नाथ हॉल्ट के समीप गैंगमैन जब गश्त कर कर रहे थे तभी रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव देखकर इसकी सूचना स्थानीय स्टेशन मास्टर को दी. इसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने रसूलपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है 


वहीं दूसरी घटना भागलपुर जिले की है, जहां पूर्व-मध्य रेल के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर स्थित कटरिया स्टेशन के पास रेल पटरी से एक युवक का शव बरामद किया गया. जीआरपी ने बताया कि रेल पटरी पर शुक्रवार की देर रात एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है. लेकिन उसकी पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.