ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

लव अफेयर का दुखद अंत: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव, आत्महत्या की आशंका

06-Nov-2023 03:11 PM

By First Bihar

PALAMU:  झारखंड के पलामू में एक प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हो गया। प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। दोनों युवक-युवती का शव पड़वा थाना क्षेत्र स्थित कजरी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक से मिलने के बाद सनसनी फैल गई है।


फिलहाल दोनों युवक-युवती की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि सुबह सवेरे इलाके के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव को देखा। एक साथ लड़का-लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त की कोशिश में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि प्रेम में असफल होने के बाद दोनों ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी है। इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।