ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / लगातार हो रहे ट्रेन हादसे को रोकने के लिए पटरी के पास लोगों...

लगातार हो रहे ट्रेन हादसे को रोकने के लिए पटरी के पास लोगों ने की पूजा, भगवान विश्वकर्मा और भोलेनाथ से की विनती, कहा..बाबा अब आपका ही सहारा

30-Jul-2024 04:23 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: देश में आए दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं। लगातार हो रही ट्रेन दुर्घटना के कारण कई यात्री असमय काल के गाल में समा रहे हैं। ताजा घटना झारखंड के चक्रधरपुर के राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुए ट्रेन हादसे की है। जहां 12810 मुंबई मेल हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। लगातार हो रहे ट्रेन हादसे से लोग काफी दहशत में हैं। 


लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि वो भी लगातार ट्रेन से यात्रा करते हैं ऐसे में उन्हें भी यह डर सता रहा है कि कही वो भी ट्रेन हादसे के शिकार ना हो जाएगा। इसे लेकर हाजीपुर में लोगों ने रेलवे पटरी के बगल में बैठकर भगवान विश्वकर्मा और भोले शंकर की पूजा अर्चना की और भगवान से प्रार्थना किया कि फिर रेल दुर्घटना ना हो। 


लोगों ने भगवान से विनती की है कि बाबा हो रही रेल दुर्घटना को रोक दीजिए क्योंकि अब आप ही एक सहारा हैं। पूजा अर्चना करते हुए लोगों ने कहा कि अब आप के शरण में हम आए हैं अब रेल घटना ना हो इसके लिए आज पूजा-अर्चना किया गया है। रतनपुर के माता भवानी के समीप पत्थर पर रखकर पूजा-अर्चना किया गया। पंडित मदन मोहन आचार्य की देखरेख में पूजा संपन्न हुआ। इस मौके पर केदार यादव ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और विश्वकर्मा भगवान ही ट्रेन दुर्घटना होने से बचा सकते हैं।




news imagenews image


news image