राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
11-Oct-2022 08:42 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: रफीगंज आरपीएफ ने औरंगाबाद के आरबीआर हाई स्कूल व इमादपुर में अवैध रेलवे टिकट बनाने वाले तीन दुकानों पर छापेमारी की। जहां से तीन दलालों को दबोचा गया। इनके पास से डेढ लाख रुपये के अवैध रेलवे टिकट भी बरामद किया गया है। फिलहाल तीनों दलालों को जेल भेजा गया है।
आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आरपीएफ मंडल के सीनियर कमांडेंट जेतीन बी.राज के निर्देश पर यह छापेमारी की गयी थी। पर्व त्योहार को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। जिसे देखते हुए रेलवे टिकट बनाने वाले दलाल सक्रिय हो गये है। इन पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गयी है।
मंगलवार को आरपीएफ ने आरबीआर स्कूल के पास एक साथ तीन दुकानों में छापेमारी की गयी थी। ओम इंटरनेट प्रिंटिंग, अर्चना प्रेस इंटरनेट और ग्राहक इंटरनेट शॉप पर छापेमारी की गयी थी। जहां से कासमा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी रंजीत कुमार, सरावाक गांव निवासी श्रीचंद प्रजापति और छोटी इमादपुर निवासी दीपक कुमार को दबोचा गया।
गिरफ्तार तीनों टिकट दलाल हैं जो अवैध रेलवे टिकट बनाकर उसे ऊंचे दामों में बेचा करते थे। इस बात की लगातार शिकायत आरपीएफ को मिल रही है। जिसके बाद आरपीएफ ने टीम बनाकर छापेमारी की और तीन दलालों को डेढ लाख के अवैध रेलवे टिकट के साथ दबोचा। इस दौरान आरपीएफ ने लैपटॉप, मॉनिटर, सीपीयू समेत कई सामान बरामद किया है। छापेमारी दल में उप निरीक्षक इंदल कुमार, सहायक उप निरीक्षक बी के पांडेय, आर के राय, रवि कुमार व अन्य कर्मी शामिल थे ।