ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

BIHAR NEWS : रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, SI पर भी चलाई गोली; इलाके में भय का माहौल

04-Dec-2024 09:18 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला गया के पास से निकलकर सामने आया है। जहां  पटना-गया रेलखंड के नदौल रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी हुई है। यहां प्लेटफार्म नंबर 2 के पास चार-पांच अज्ञात बदमाशों ने  कई राउंड फायरिंग की है। इस घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल कायम हो गया। 


वहीं, घटना की सूचना पर जब मसौढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए आगे बढ़ी तो  सब-इंस्पेक्टर के ऊपर भी गोली चला दी गई। हालांकि, वह बाल -बाल बच गए। इस मामले को लेकर घटना के समय मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि  चार से पांच अपराधियों ने लगातार तीन राउंड फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी।


इस दौरान जीआरपी ने मसौढ़ी थाने की पुलिस को सूचना दी। बाद में मसौढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग कर रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो इस दौरान एक बदमाश ने अवर निरीक्षक के ऊपर भी फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद सभी आरोपी फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। 


इधर,पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर लेने और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। इस घटना को लेकर मसौढ़ी थानाध्यक्ष  विजय यादवेंद्रू ने कहा कि पटना-गया रेलखंड के नदौल रेलवे स्टेशन पर अज्ञात अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। फिलहाल फायरिंग करने वाले आरोपितों की पहचान हो गई है, पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।