बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
13-Jun-2024 10:32 AM
By First Bihar
HAJIPUR : बिहार के हाजीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस ने चार होटलों में रेड कर कुल 27 महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग गंदा काम कर रहे थे। पुलिस ने सभी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। वहीं, पुलिस को देखते ही होटल में हड़कंप मच गया। सभी आरोपी इधर-उधर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, नगर थानाक्षेत्र के रेलवे स्टेशन के निकट चार आवासीय होटलों में छापेमारी कर देह व्यापार एवं वेश्यावृत्ति में शामिल कुल 27 महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक होटल का मैनेजर भी शामिल है। यह छापेमारी स्थानीय सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में किया गया और इसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी।
वहीं, इस मामले में एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नगर थानाक्षेत्र में हाजीपुर स्टेशन के समीप कुछ होटलों में उसके मालिक, मैनेजर एवं अन्य कर्मी होटल व्यवसाय की आड़ में बाहर से महिलाओं एवं लड़कियों को लाकर देह व्यापार एवं वेश्यावृत्ति का धंधा आर्थिक लाभ के उद्देश्य से करा रहे हैं। प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, नगर थाना पुलिस और क्यूआरटी टीम को शामिल किया गया।
उन्होंने बताया कि गठित टीम ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हाजीपुर स्टेशन स्थित चार आवासीय होटलों में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान इन होटलों में कुल 11 पुरुष और 15 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। उनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं। इसमें शामिल होटल के एक मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फरार होटल मालिक एवं कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
उधर, पुलिस के इस एक्शन से होटल मालिकों में हड़कंप मच गया है। अचानक भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान स्टेशन के निकट पहुंचकर होटलों में छापेमारी करने लगे। छापेमारी के दौरान वहां के सभी होटलों में अफरा -तफरी मच गई। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस आगे के की कार्रवाई में लगी हुई है।