ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी

रेलवे रिजर्वेशन नियमों में बड़ा बदलाव : अब ट्रेन खुलने के 10 मिनट तक नहीं पहुंचे तो गंवा बैठेंगे बर्थ, जानिए क्या है नया रूल

रेलवे रिजर्वेशन नियमों में बड़ा बदलाव : अब ट्रेन खुलने के 10 मिनट तक नहीं पहुंचे तो गंवा बैठेंगे बर्थ, जानिए क्या है नया रूल

24-Jul-2023 09:07 AM

By First Bihar

PATNA : रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी काम की खबर है। रेलवे आरक्षण बर्थ के नियमों में बदलाव किया है।अब रिजर्व यात्रियों डेस्टिनेशन स्टेशन से 10 मिनट तक सीट खाली रहने पर यह बर्थ दूसरे को आवंटित कर दिया जाएगा। इस कालीकट ट्रेन के टिकट चेकिंग स्टाफ को हैंड हेल्ड मशीन दी जा रही है। इसके बाद ट्रेन चलने के 10 मिनट बाद मशीन में सीट को खाली देख अपडेट कर दिया जाएगा।


दरअसल, इंडियन रेलवे ने यह निर्णय लिया है कि अब ट्रेन  खुलने के बाद उस स्टेशन से रिर्जव सीट का यात्री 10 मिनट के अंदर यदि नहीं आते हैं तो फिर यह सीटआरएसी या वेटिंग टिकट पर सफर कर रहे यात्री को मिल जाएगी। डिजिटल इंडिया मिशन को साकार करते हुए रेलवे ट्रेन में जाने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को रिजर्वेशन चार्ट की जगह हैंड हेल्ड मशीन दे रही है। इस मशीन में ट्रेन में सवार सभी यात्रियों के आरक्षण का डाटा होगा। इस मशीन से यात्रियों की आरएसी और वेटिंग टिकट चलती ट्रेन में कंफर्म हो जाएगी। ऐसे में सीट पर पहुंचने में लापरवाही बरतने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी।


बताया जा रहा है कि, रेलवे बोर्ड का निर्देश है कि स्टेशन से चलने के 10 मिनट के अंदर सीट पर नहीं पहुंचने वाले यात्री की सीट रिक्त घोषित कर दी जाए। पुराने नियम में ट्रेन के अगले स्टेशन तक रिक्त होने पर वह बर्थ दूसरे को आवंटित होता रहा है। लेकिन,अब इस नियम में बदलाव कर दिया गया है। जिसके बाद से उन यात्रियों को कठनाई होने वाली है जो ट्रेन में टिकट कहीं और से बुक कर यात्रा कहीं और से शुरू करते हैं। 


इधर, रेलवे बोर्ड ने कहा कि ट्रेन में सवार होने के बाद सबसे पहले चेकिंग स्टाफ को अपनी टिकट चेक कराना चाहिए। हैंड हेल्ड मशीन में यात्री का डाटा आनलाइन होता है। उसमें सीट खाली यानी रिक्त फीड होते ही अन्य यात्री को मिल जाएगी। इसके बाद चेकिंग स्टाफ कुछ नहीं कर सकता है। पूर्व में जब मैनुअल चार्ट लेकर चेकिंग स्टाफ चलता था, तो सीट को रिक्त घोषित करने में थोड़ा बहुत विलंब भी संभव था, लेकिन हैंड हेल्ड मशीन के हाथ में होने से 10 मिनट में ही फैसला लेना होता है।