NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
28-Aug-2020 02:17 PM
DESK : साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है. नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 432 युवकों की नियुक्ति की जानी है . इन पदों पर जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें कम से कम 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स किया होना आवश्यक है. उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.
इसके लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 अगस्त 2020. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए. रेलवे द्वारा उम्र निर्धारण की तिथि 01 जुलाई 2020 रखी गई है.
इस बहाली के माध्यम से निम्लिखित ट्रेड में नियुक्ति की जानी है:- कोपा, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), स्टेनोग्राफर (हिंदी), फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक/मैकेनिक, आर. ए. सी. मैकेनिक, वेल्डर, प्लंबर, मेसन, पेंटर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, टर्नर और शीट मेटल वर्कर.
आवदेन करने के लिए उम्मीदवार साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर पर जाकर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदनकर सकते है.
👉 आधिकारिक नोटिफिकेशन से जानकारी के लिए यहां करें क्लिक