ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Railway Bharti : रेलवे में 50 हजारों पदों पर भर्ती, ड्राइवर और जूनियर...

Railway Bharti : रेलवे में 50 हजारों पदों पर भर्ती, ड्राइवर और जूनियर इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका

26-Oct-2024 07:35 AM

By First Bihar

PATNA : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) आरपीएफ-एसआइ टेक्नीशियन जूनियर इंजीनियर सीएमए और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर के हजारों पदों पर नियुक्ति होनी है। आरपीएफ भर्ती परीक्षा दो से पांच दिसंबर के स्थान पर दो से 12 दिसंबर तक होगी।


जबकि तकनीशियन भर्ती परीक्षा 16 से 26 दिसंबर के स्थान पर 18 से 29 दिसंबर के बीच होगी। इसको लेकर रेलवे वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर विस्तृत जानकारी अपलोड कर दिया गया है। संशोधित कैलेंडर के अनुसार, आरपीएफ भर्ती परीक्षा दो से पांच दिसंबर के स्थान पर दो से 12 दिसंबर तक होगी। तकनीशियन भर्ती परीक्षा 16 से 26 दिसंबर के स्थान पर 18 से 29 दिसंबर के बीच होगी।


सीईएन (जेई, सीएमए और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर) की परीक्षा छह से 13 दिसंबर के स्थान पर 13 से 17 दिसंबर तक होगी। असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा की तिथियों में बदलाव नहीं किया गया है। एएलपी भर्ती परीक्षा पहले की तरह 25 से 29 नवंबर तक होगी।आरआरबी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा के शहर और तिथि तथा एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए ट्रेवल अथॉरिटी डाउनलोड करने के लिए लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले आरआरबी की सभी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से चार दिन पहले वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।


आरआरबी के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने साथ आधार की मूल कॉपी लाएंगे। वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर विस्तृत जानकारी अपलोड कर दी गई है। इसके माध्यम से 18,799 सहायक लोको पायलट, 14,298 तकनीशियन, 11,558 एनटीपीसी, 7,951 जूनियर इंजीनियर और 1,376 पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर नियुक्ति होनी है।


इधर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआइबीई-19) एक दिसंबर को होगी। एआइबीई रजिस्ट्रेशन और भुगतान की समयसीमा भी क्रमशः 28 और 29 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन 28 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 29 तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में त्रुटि होने पर सुधार के लिए लिंक 30 तक ओपन रहेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र 22 नवंबर को जारी किया जाएगा। इससे पहले एआइबीई-19 24 नवंबर को निर्धारित थी। वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विस्तृत जानकारी अपलोड कर दी गई है।