ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / BIHAR Politics : रेलवे घाटे को लेकर मोदी पर भड़के लालू यादव, कहा...

BIHAR Politics : रेलवे घाटे को लेकर मोदी पर भड़के लालू यादव, कहा - अब ये कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें

06-Oct-2024 12:39 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के सुप्रीमों और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर रेल में हो रहे घाटे को लेकर सवाल उठाया है। लालू ने कहा है कि अब ये कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें। इसके बाद लालू यादव ने जोरदार हमला बोला है। इसके साथ ही लालू यादव ने कई अन्य मुद्दों को लेकर भी सवाल पूछे हैं। 


राजद सुप्रीमों ने पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रेलवे में घाटा के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर मोदी सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रेल सुरक्षा पर भी सरकार को घेरा है। रेलवे में हो रहे घाटे का जिक्र करते हुए लालू ने लिखा कि सारे अलोकप्रिय फैसले लेने के बावजूद सरकार कहती है कि रेलवे घाटे में है। 


लालू यादव ने एक्स पर लिखा कि 10 बरसों में मोदी की एनडीए सरकार ने रेल का किराया बढ़ा दिया। प्लेटफार्म टिकट का दाम भी बढ़ा दिया। स्टेशन बेच दिए और जनरल बोगियां घटा दी। बुजुर्गों को मिलने वाला लाभ तक खत्म कर दिया है। उन्होंने रेल सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाते हुए लिखा कि सेफ्टी-सिक्यॉरिटी घटाने के कारण रोज हादसे हो रहे हैं। फिर भी कहते हैं कि रेलवे घाटे में है। अब ये कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें। 


इधर, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार केंद्र की सरकार और बिहार की सरकार के खिलाफ अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपराध को लेकर एनडीए सरकार को घेरा था। हालांकि उन्होंने जिस तरह 'बलात्कार=बिहार' लिखकर पोस्ट किया, उस पर विवाद भी हुआ था। उनके खिलाफ कोर्ट में परिवाद भी दायर हुआ है।