BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
11-Jun-2020 12:48 PM
PATNA : कोरोना काल में पिछले 85 दिनों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मन रैली के लिए मचल रहा है. बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ नीतीश कुमार अब चुनावी रैली और जनसंपर्क के लिए आतुर हुए जा रहे हैं. यह खुलासा नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के सांसद ललन सिंह ने किया है. जेडीयू के वर्चुअल सम्मेलन में ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए यह बात कर डाली.
बिहार के लिए करना है बहुत काम
ललन सिंह ने कहा कि जिला-जिला घूमने को लेकर सीएम नीतीश कुमार का मन छटपटाता रहता है. कहते हैं कि रैली करेंगे तो क्या होगा. लेकिन हमलोगों ने साफ माना कर दिया और कहा कि आपको स्वस्थ्य रहना जरूरी है. आपको बिहार का बहुत काम करना है. ऐसे में हमलोगों के कंधे पर और जिम्मेवारी बढ़ गई है.
बिना प्रचार के जीत गए नीतीश
ललन सिंह ने कहा कि 1995 में लालू के जंगल राज में हरनौत विधान सभा से चुनाव में खड़े हुए और लालू को चुनौती दी वह चुनाव प्रचार करने नहीं जाएंगे. इसके बाद भी जंगल राज में नीतीश कुमार बिना चुनाव प्रचार के चुनाव जीत गए. नालंदा जिला में विकास का इतना काम हुआ है कि गांव-गांव तक दिखता है. यहां बताने की जरूरत नहीं है. अगला पांच साल और सीएम नीतीश कुमार रहे तो बिहार विकसित राज्य हो जाएगा. सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि सभी कार्यकर्ता कंधे पर जिम्मेवारी ले. विधानसभा की तैयारी अच्छे से करें.