मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Jun-2023 09:03 AM
By First Bihar
PATNA : भारतीय रेल में सफ़र करने वाले यात्रियों की सबसे बड़ी समस्या खान -पान को लेकर होती है। अक्सर यह देखने को मिलता है कि अधिकतर ट्रेनों में ढंग का खाना यात्रियों को नहीं मिल पाता है। जिसके बाद अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने लंबी दूरी की ट्रेनों में स्थानीय खाना और नाश्ता यात्रियों को परोसने का निर्णय लिया है। जिस स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी, वहां का स्थानीय खाना मेन्यू में शामिल किया जाएगा।
दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने यह तय किया है कि, लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में यात्रियों के खाने के मेन्यू में दही-चूड़ा, लिट्टी-चोखा, मखाना खीर सहित मनेर का लड्डू भी मिलेगा। मखाने की खीर में शूगर फ्री का भी विकल्प यात्रियों को दिया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी के मुताबिक ट्रेन में ये चीजें यात्रियों को नाश्ते में दी जाएंगी। इसके बाद लंच और डिनर में मोटा अनाज बाजरा, कोदो, ज्वर, कोदो देसी पुलाव, कुटरी खीर, ज्वार खिचड़ी शामिल रहेगी।
वहीं, इसको लेकर आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि दरभंगा से खुलने वाली स्वतंत्रता सेनानी, बिहार संपर्क क्रांति, पवन एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में मिथिला का प्रसिद्ध भोजन दही-चूड़ा, मखाने की खीर सहित मखाने से तैयार अन्य व्यंजन और मछली चावल परोसा जाएगा। इसका सबसे पहले ट्रायल पटना के राजेंद्र नगर-नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस में किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, रेल कोच रेस्टोरेंट्स में मिलेट्स यानि मोटे अनाज के कई व्यंजन लोगों को लुभा रहे हैं। मिलेट्स को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखकर रेलवे जल्द ही ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भी मिलेट्स से बने व्यंजन परोसने की योजना बना रहा है।