Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
10-Nov-2024 12:37 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार समेत देशभर में लोक आस्था का महापर्व पूरा हो गया है। इसके बाद अब प्रवासियों की वापसी की भी कवायद तेज है। ऐसे में छठ के बाद ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं बन पा रही है। इस बीच उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने महरौली स्टेशन यार्ड की रिमॉडलिंग शुरू कर दी है। चार घंटे का उत्तर रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इससे बिहार के मुजफ्फरपुर और यहां से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को उत्तर रेलवे ने समय बदल दिया है।
उत्तर रेलवे के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर आने वाली 12558 सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 15910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम, 14008 सदभावना एक्सप्रेस, 14016 सदभावना एक्सप्रेस और 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्स के समय में बदलाव किया है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से खुलने व यहां से गुजरने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोबरबंदर एक्सप्रेस, 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस और 15273 रक्सौल आनंद विहार एक्सप्रेस को मार्ग में नियंत्रित कर परिचालित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम 13, 28 नवंबर, 04, 19, 25 दिसंबर व 05 जनवरी 2025 को रात 11:50 बजे चलेगी। इसके अलावा 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्स. 19 और 24 नवंबर को शाम 04.05 बजे,14008 आनंद विहार रक्सौल एक्सप्रेस 19 नवंबर को शाम 05.30 बजे,14016 आनंद विहार रक्सौल एक्सप्रेस 24 नवंबर को शाम 05.30 बजे और 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्स. 24 नवंबर शाम 04.40 बजे खुलेगी।
इधर, बिहार में महापर्व छठ के समापन के बाद बाहर से आने वाले लोग अब किसी तरह वापस जाने की कोशिश में लगे हैं। कई ट्रेनों में सीटें फुल हैं और लोगों को टिकट नहीं मिल रहा है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 नवंबर यानी रविवार को आठ स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।