Bihar Election 2025: पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान कल, इतने बूथों पर होगी वोटिंग; चुनाव आयोग ने किए पुख्ता इंतजाम Bihar Election 2025: बिहार चुनाव बना वैश्विक लोकतंत्र की सीख का केंद्र, इतने देशों के अधिकारी पहुंचे पटना; EVM सेंटर से पोलिंग बूथ तक लेंगे जानकारी Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण: 18 जिलों की 121 सीटों पर कल पड़ेगा वोट, 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे इतने उम्मीदवारों का फैसला Kartik Purnima 2025: आज है कार्तिक पूर्णिमा, जानिए स्नान-दान और देव दिपावली का महत्व गया जी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में मांगा वोट Bihar Election 2025: 6 नवंबर को महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार भेजने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत Bihar Election 2025: 6 नवंबर को महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार भेजने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत Bihar Election 2025: बिहार वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार और गहनों के साथ 23 लाख कैश बरामद Bihar Election 2025: बिहार वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार और गहनों के साथ 23 लाख कैश बरामद Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की रैली में भारी हंगामा, देरी से पहुंचने पर लोगों ने किया बवाल, फेंकी कुर्सियां
29-Sep-2023 07:07 AM
By First Bihar
PATNA : आने वाले कुछ दिनों के अंदर पूर्व मध्य रेलवे बड़ा बदलाव करने जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली 18 ट्रेनों का समय कुछ स्टेशनों पर बदलने का निर्णय लिया है।ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव की जानकारी देते हुए पूमरे के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि एक अक्टूबर से ट्रेनों की नई समय सारणी लागू हो जाएगी। इसमें मुख्य रूप से भागलपुर जाने वाली ट्रेनों को शामिल किया गया है।
पूमरे के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि, ट्रेन नंबर 13236 दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस अब तक सुबह 4.50 बजे दानापुर से खुलती थी। अब यह 5.25 बजे खुलेगी। पटना में यह पहले 5.10 बजे पहुंचती थी और 5.15 बजे खुलती थी। अब पटना में यह 5.50 बजे पहुंचेगी और 5.55 बजे खुलेगी। 13402 दानापुर-भागलपुर एक्सप्रेस दानापुर से 4.25 की बजाय 4.20 बजे खुलेगी। पटना में यह ट्रेन 4.45 बजे की बजाय 4.40 बजे पहुंचेगी और 4.50 की जगह 4.45 बजे ही खुलेगी। 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस पटना से अब शाम 05.05 बजे की बजाय 5.00 बजे खुलेगी। 12350 नई दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस किउल में शाम 5.40 की जगह 4.55 बजे पहुंचेगी और 5.45 की जगह शाम पांच बजे खुलेगी।
वहीं, 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस पूर्णिया से रात 2.05 बजे की जगह रात 1.25 बजे खुलेगी। पटना में अब यह दिन 9.50 बजे पहुंचेगी और दस बजे खुलेगी। गया में यह दोपहर 1.40 बजे की बजाय दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी। दोपहर 12.50 बजे गया से खुलेगी। 13023 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस जयनगर से अब शाम 7.47 के बजाय शाम 6.35 बजे खुलेगी। 14004 नई दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस किउल में शाम 4.07 की बजाय शाम चार बजे पहुंचेगी और 4.12 बजे की बजाय 4.05 बजे खुलेगी।
उसी तरह 03261 फतुहा-बक्सर पैसेंजर फतुहा में शाम पांच बजे की बजाय 4.20 बजे खुलेगी। 03268 पटना-किउल पैसेंजर पटना से रात 9.25 बजे की बजाय रात 09.05 बजे खुलेगी। 03612 सासाराम-पटना पैसेंजर पटना में दिन 11.30 बजे की बजाय 11.20 बजे पहुंचेगी। 03376 बक्सर-पटना पैसेंजर पटना में दिन 11.45 बजे की बजाय 11.40 बजे पहुंचेगी।
उधर, रेलवे की ओर से जारी नई समय सारणी में पटना-रांची-पटना वंदे भारत, पटना-हावड़ा-पटना वंदे भारत, बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र इंटरसिटी को भी शामिल किया गया है। इससे पहले टाटा-दानापुर का आरा तक विस्तार दिया गया था। धनबाद-डेहरी ओन सोन इंटरसिटी का विस्तार सासाराम तक हाल ही में किया गया है। 13331/ 13332 धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी, दानापुर-जयनगर-दानापुर एक्सप्रेस और राजेन्द्रनगर-सहरसा-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस का परिचालन छह दिन के बजाय सात दिन किया गया है। इन्हें भी नई समय सारणी में जगह दी गई है।