ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Barauni Rail Accident: रेल पोर्टर मौत मामले में रेलवे का बड़ा एक्शन,...

Barauni Rail Accident: रेल पोर्टर मौत मामले में रेलवे का बड़ा एक्शन, 2 रेलकर्मी सस्पेंड; 44 लाख का मुआवजा और नौकरी

12-Nov-2024 11:01 AM

By First Bihar

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन पर शंटिंग ऑपरेशन के दौरान ट्रेन के इंजन और एक डिब्बे के बीच फंसने से 30 वर्षीय एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना शनिवार (9 नवंबर) को हुई जब अमर कुमार राउत बरौनी जंक्शन पर ट्रेन समाप्त होने के बाद लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर: 15204) के इंजन को अलग कर रहे थे। अब इस मामले में रेलवे ने बड़ा एक्शन लिया है। 


जानकारी के अनुसार रेल पोर्टर अमर की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। रेल प्रशासन ने दो रेलकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं परिजनों को मुआवजा भी दे दी गई है। साथ ही अमर के भाई को अनुकंपा पर नौकरी दी जाने की तैयारी शुरु हो गई। इस दौरान एलडब्ल्यूएलआरएम के बीच दबकर अमर की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि डीआरएम की जांच रिपोर्ट में सामने आया था कि एक गलत इशारे के कारण रेल पोर्टर अमर कुमार की मौत हुई थी। रिपोर्ट में रेलकर्मी मो. सुलेमान को दोषी पाया गया था। एसएम की ओर से रेलकर्मी मोहम्मद सुलेमान और अमर कुमार को इंजन डिटैच करने के लिए भेजा गया था। इस दौरान मो. सुलेमान के गलत इशारे के कारण अमर कुमार की जान चली गई। जांच के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. सुलेमान और लोको शंटर राकेश रौशन को सस्पेंड कर दिया गया है। जब तक घटना की पूरी तरह जांच नहीं हो जाती ये दोनों रेलकर्मी सस्पेंड रहेंगे। 


मालूम हो कि, घटना की जांच के पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। जांच टीम घटना की एक-एक पहलू पर जांच कर रही है। सस्पेंड कर्मियों ने भी वरिय अधिकारियों के समक्ष अपनी बेगुनाही को साबित करने के लिए अपना पक्ष रखा है। फिलहाल जांच टीम सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। जांच पूरा होने तक दोनों रेलकर्मी सस्पेंड रहेंगे। 


वहीं, डीआरएम विवेक भूषण सूद की पहल पर मृतक के परिजनों को विभिन्न मदों में 44,52,085 की राशि की भुगतान की गई है। साथ ही मृतक अमर की विधवा मां किरण देवी की स्वीकृति के बाद अमर के भाई को अनुकंपा पर नौकरी देने की प्रक्रिया युद्धस्तर से शुरू कर दी गई है। विदित हो कि घटना के वक्त शूटिंग कार्य करने के लिए डयूटी पर तीन लोग तैनात थे। इसमें मृतक अमर कुमार के अलावा पोर्टर सुलेमान व लोको शंटर राकेश रौशन दो शामिल थे। घटना में मृतक की मौत हो गई। 


बता दें कि मृतक अमर की 11 दिसंबर को शादी होने वाली थी। जब अमर का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मालूम हो कि मृतक अमर बिहार के दलसिंहसराय के सरदारपुर का रहने वाला था। अमर के पिता राजकुमार राम बरौनी में रेलवे के सिंक लाइन में फिटर के पद पर कार्यरत थे और 2018 में एक दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। इसके बाद, अनुकंपा के आधार पर अमर को नौकरी मिली थी। वहीं 9 नवंबर को दुर्घटना में अमर की मौत हो गई। वहीं अब अनुकंपा पर उनके भाई को नौकरी दी जाएगी।