Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई
30-Sep-2023 12:18 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर जमालपुर रेल कारखाना में बड़ा हादसा हुआ है। 30 फीट ऊपर शेड पर चढ़कर सोलर पैनल लगा रहे तीन मजदूर तेज आंधी पानी में फिसलकर नीचे गिर गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में तीनों को जमालपुर रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं एक मजदूर को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
दरअसल, शनिवार को जमालपुर रेल इंजन कारखाना में मशीन शॉप के ऊपर सोलर प्लेट लगाने को लेकर तीन प्राइवेट मजदूर नीतीश कुमार, अंकित कुमार और गोलू कुमार 30 फीट ऊंचे शेड के ऊपर चढ़ कर सोलर पैनल लगा रहे थे, तभी अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद तीनों शेड से फिसल कर नीचे जमीन पर आ गिरे। तीनों को एंबुलेंस के माध्यम से जमालपुर रेलवे मुख्य अस्पताल ने भर्ती कराया गया, जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के सूचना मिलते ही मुख्य कारखाना प्रबंधक भी रेल अस्पताल पहुंचे और घायल मजदूरों का हालचाल लिया। अस्पताल अधीक्षक जे के प्रसाद ने बताया कि तीनों मजदूर शेड पे काम करते हुए नीचे गिर पड़े जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। सिर पर चोट लगने के साथ साथ कई हड्डियां भी टूट गई हैं। एक मजदूर को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।