Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
21-Aug-2021 07:46 PM
By SABNAM KHAN
KISHANGANJ: किशनगंज में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर दो दलाल और 4 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार के चंगुल से 9 सेक्स वर्करों को भी मुक्त भी करवाया। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले है। गिरफ्तार चार ग्राहकों और दो दलालों पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।

किशनगंज के खगड़ा मोहल्ला स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम शाहनवाज़ अहमद नियाजी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गयी। इस दौरान दो दलाल सहित चार ग्राहक को मौके से गिरफ्तार किया गया। वही इस दौरान पुलिस ने छापेमारी के दौरान देह व्यापार के चंगुल में फंसी नौ सेक्स वर्करों को भी मुक्त करवाया। छापेमारी के दौरान मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।

एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी ने मामले की पुष्टि करते हुए कि खगड़ा रेड लाइट एरिया में बड़े पैमाने पर देह व्यापार संचालन की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापेमारी की गयी। जिसमें पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष दलाल को गिरफ्तार किया है। दोनों का नाम अंजू देवी और प्रमोद कुमार बताया जा रहा है। चार ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया है। वही 9 सेक्स वर्कर को मुक्त कराया गया है जिससे दलालों के द्वारा जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जाता था। छुड़ाई गयी सेक्स वर्करों को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा ताकि वे अपनी जिन्दगी की शुरूआत बेहतर ढंग से कर सकें।