ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / रेड के बाद पहली बार सामने आए अबु दोजाना, बोले ... BJP...

रेड के बाद पहली बार सामने आए अबु दोजाना, बोले ... BJP का ऑफ़र नहीं मानने के कारण हो रहा ऐसा

10-Mar-2023 10:59 AM

By GANESH SHAMRAT

PATNA :  आईआरसीटीसी घोटाला और कोचर बंधु मामले ईडी ने आज सुबह से ही आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के पटना स्थित घर पर छापेमारी कर रही है।  ईडी के अधिकारी सुबह 8:00 बजे से ही दोजना के आवास पर छापेमारी कर रही है। इस बीच अब अपने घर समेत कई ठिकानों पर चल रही इस रेड को लेकर अबु दोजाना ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


राजद के पूर्व विधायक अबु दोजाना ने फर्स्ट बिहार के सवालों का जवाब दते हुए कहा है कि, यह सब राजनीतिक खौफ पैदा करने की वजह है।  अभी रेड चल रही है। हमें भाजपा के तरफ से पार्टी में शामिल होने का ऑफर आया था।  हमने जब उनकी मांग को ठुकरा दिया तो अब यह रेड चल रही है। हालांकि, जैसे ही बात की भनक ईडी को मिली की राजद नेता मिडिया में बयान दे रहे हैं तो टीम उन्हें अपने साथ कमरे के अंदर लेकर चली गई। हालांकि, राजद विधायक ने इसका विरोध भी जताया लेकिन इसका कोईऊ भी असर टीम पर नहीं दिखा। 


मालूम हो कि, राजद नेता के कई ठिकानों पर ईडी के द्वारा छापेमारी की गयी है। ईडी की टीम फुलवारशरीफ स्थित पूर्व विधायक अबु दोजाना के घर पहुंची और छापेमारी की। अबु दोजाना राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। अबु दोजाना सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रहे हैं। वहीं पटना में बन रहे एक मॉल के विवाद में उनका नाम सामने आ चुका है। मॉल को कथित रूप से लालू परिवार से जोड़ा जाता रहा है। भाजपा की ओर से लगातार उस मॉल को लेकर आरोप लालू परिवार पर लगाए जाते रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, ईडी की टीम ने दिल्ली में भी लालू के रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश दी है। दिल्ली-एनसीआर में 15 ठिकानों पर ईडी सर्च अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी रेलवे में कथित जमीन के बदले नौकरी देने के घोटाले में हुई है। इस केस में लालू यादव, राबड़ी देवी समेत आरजेडी के नेता और अन्य कई आरोपी हैं।