ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान

'राहुलयान न तो लॉन्च हो रहा न कहीं उतर रहा' ; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर किया बड़ा तंज

18-Apr-2024 02:29 PM

By First Bihar

DESK : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान चरम पर है। सत्तापक्ष हो या विपक्ष, दोनों एक दूसरे पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे। ऐसे में अब देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गाँधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का राहुलयान न तो लॉन्च हुआ है और न ही कहीं लैंड कर रहा है।


दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। राजनाथ ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में अमेठी लोकसभा सीट से हार के बाद उनमें इस बार वहां से खड़े होने की हिम्मत नहीं हों रही है। ऐसे में राहुल गांधी अपनी हार के बाद उत्तर प्रदेश से केरल चले गए। "हालांकि, मैंने सुना है कि वायनाड के लोगों ने इस बार उन्हें अपना सांसद नहीं बनाने का फैसला कर लिया है।


इसके अलावा राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का 'राहुलयान' न तो लॉन्च हुआ है और न ही कहीं उतरा है। अपने भाषण के दौरान सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी की प्रशंसा की और उन्हें एक अनुशासित और सिद्धांतवादी व्यक्ति बताया। कहा कि उनकी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा पर सवाल नहीं उठाये जा सकते।