3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
20-Jul-2022 12:53 PM
DESK : आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को नए राष्ट्रपति मिल गये हैं. रानिल विक्रमसिंघे अब श्रीलंका के नए राष्ट्रपति होंगे. राष्ट्रपति पद की रेस में उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री दुल्लस अलहाप्पेरुमा और वामपंथी पार्टी पीपल्स लिब्रेशन फ्रंट के नेता अनुरा दिसानायके को मात दी. पोस्टल बैलट से हुई वोटिंग में 134 सांसदों ने उनके पक्ष में वोट किया. अभी रानिल विक्रमसिंघे कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए श्रीलंकाई संसद में आज सभी सांसद उपस्थित रहे. रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति चुनाव में 134 सांसदों का समर्थन मिला है. वहीं उनके प्रतिद्वंदी दुल्लास अल्हाप्पेरुमा को 82 वोट ही मिले. राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे उम्मीदवार अनुरा कुमारा दिसानायके को सिर्फ तीन वोट ही मिले. आज संसद में पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे भी मौजूद थे.राष्ट्रपति चुनाव के लिए कोलंबो में मतदान हुआ. मतदान के चलते सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की गई थी.
बता दें कि गोटाबाया राजपक्षे के श्रीलंका से भागने के बाद विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी दी गई. फिर उन्हें अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया. रानिल विक्रमसिंघे का कार्यकाल नवंबर 2024 में खत्म होगा. वे गोटाबाया राजपक्षे के बचे हुए कार्यकाल को पूरा करेंगे.