पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
07-Mar-2024 07:42 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राहुल-तेजस्वी का परिवार देश की सम्पत्ति हड़पने वालों का परिवार है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी की सरकार में ना तो देश की कोई संपत्ति बेची गयी और ना ही रेलवे का निजीकरण होगा।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता पशुओं का चारा, सड़क निर्माण का अलकतरा और गरीबों की जमीन तक हड़प गए। लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते रेलवे की हजारों नौकरियां आउट सोर्स कर दीं। जो लोग वर्षों से देश को सचमुच बेच रहे थे, उन्होंने अपनी सम्पत्ति बचाने के लिए इंडी गठबंधन बना लिया है।
सुशील मोदी ने कहा कि एयर इंडिया सहित घाटे वाली दस कंपनियों में विनिवेश कर जनता के लिए 69,412 करोड़ रुपये जुटाये गए। क्या यह देश बेचना है? क्या ये पैसे किसी व्यक्ति विशेष की जेब में गए?
