पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
22-Nov-2019 08:37 AM
PATNA: पटना सिटी के राहुल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में इस बात का पता चला है कि राहुल के गैंग के ही अपराधियों ने 9 गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. गैंग के लोगों को शक था कि गैंगस्टर दीपक की माशूका से राहुल के करीबी रिश्ते थे, और उसके साथ अपना रिश्ता बढ़ाने के लिए राहुल ने ही दीपक की हत्या कर दी.
दीपक की हत्या के बाद राहुल पर गंभीर आरोप लगे थे. सूत्रों के मुताबिक खुद को निर्दोष दिखाने के लिए राहुल जब दीपक के अंतिम संस्कार में पहुंचा तो उसी के गैंग के गुर्गों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ 9 गोलियां दागकर राहुल को मौत के घाट उतार दिया. दीपक के अंतिम संस्कार में जाने से उसके परिवार के लोगों ने रोका था, लेकिन खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए वो गया और अपने ही लोगों के हाथों मारा गया.
राहुल के मर्डर केस में शामिल अपराधियों का नाम पुलिस को पता चल चुका है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पुलिस के मुताबिक पटना सिटी में होने वाली लूट की घटनाओं में दीपक का गैंग एक्टिव था. राहुल...दीपक का करीबी दोस्त था. वहीं पुलिस को मारे गये राहुल की तलाश मेहंदीगंज के सूरज गोप हत्याकांड में थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है.