ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / राहुल की यात्रा में शामिल अखिलेश ने कहा..ये 'आगरा' है जनाब, जो दिलों...

राहुल की यात्रा में शामिल अखिलेश ने कहा..ये 'आगरा' है जनाब, जो दिलों को मिला देता है

25-Feb-2024 05:11 PM

By First Bihar

DESK: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यूपी के ताजनगरी आगरा पहुंची। जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए। वही इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। राहुल गांधी की इस यात्रा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि नफरत करने वालों को भी मोहब्बत सिखा देता है..ये 'आगरा' है जनाब, जो दिलों को मिला देता है। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राहुल गांधी के फोटो अपलोड किया और यह बात लिखा है। 


वही इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी नफरत फैलाने वाली पार्टी है। नफरत फैलाती है हम इस नफरत  को मोहब्बत से हटाएंगे। देश में अन्याय बढ़ गया। 24 घंटे गरीबों को इस अन्याय से सामना करना पड़ रहा है। इस नफरत की वजह अन्याय ही है इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। 


वही अखिलेश यादव ने लोगों से कहा कि भाजपा हटाओ..देश बचाओ और संकट हटाओ। उन्होंने कहा कि हम जय जवान..जय किसान का नारा लगाते हैं जबकि बीजेपी वाले भारत माता की जय बोलते नहीं थकते। आज देश में नौजवान के सपने तोड़ जा रहे हैं। भारी संख्या में युवा बेरोजगार हैं और किसान परेशान हैं।